मप्र : नंदकुमार चौहान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने

भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को बनाए जाने की औपचारिक घोषणा मंगलवार को कर दी गई। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 29 सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया गया। सोमवार को नामांकन पत्र भरे गए थे।

पार्टी के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक रामदास अग्रवाल ने मंगलवार को नंदकुमार सिंह चौहान के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ चौहान ने ही नामांकन भरा था। इसी तरह उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के 29 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने का ऐलान किया।

चौहान को दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। खूब आतिशबाजी की गई और पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें बधाइयां देने के लिए एकजुट हुए।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तय हो गया था कि चौहान दोबारा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष होंगे, क्योंकि इस पद के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन पत्र भरा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493