सिंगापुर ओपन : सुन यू ने जीता महिला एकल खिताब

सिंगापुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की सुन यू ने रविवार को चीनी ताइपे की ताए जू यिंग को हराकर 300,000 डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।

सुन यू ने खिताबी मुकाबले में जू को 21-13 19-21 22-20 से हराया। यह मैच एक घंटे 12 मिनट चला।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। सुन ने सभी मौकों पर जू को पराजित किया है।

चीन को इस टूर्नामेंट का महिला युगल और मिश्रित युगल खिताब भी मिला।

पुरुष एकल खिताब जापान के केंतो मोमोता ने जीता। मोमोता ने हांगकांग के हू युन को 21-13 19-21 22-20 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493