सिंगापुर का सबसे बड़ा दलदली क्षेत्र पर्यटकों के लिए खुला

सिंगापुर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर का सबसे बड़ा मीठे पानी का दलदली क्षेत्र आधिकारिक रूप से जनता के लिए सोमवार को खोल दिया गया। इस महीने के अंत से पर्यटक इस क्षेत्र की यात्रा कर सकेंगे।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रांजी नामक दलदली क्षेत्र पक्षियों की 170 प्रजातियों का घर है। इसके साथ ही यहां तितलियों की 54 प्रजाति और ड्रैगन फ्लाई ( एक प्रकार का पतंगा) की 33 प्रजातियां मौजूद हैं।

क्रांजी दो क्षेत्रों में विभाजित है। पहला सार्वजनिक क्षेत्र और दूसरा प्रतिबंधित कोर क्षेत्र। यहां केवल पर्यटन के लिए ही पहुंचा जा सकता है।

सार्वजनिक क्षेत्र के भीतर आगंतुक 10.65 मीटर लंबे रैप्टर टावर पर चढ़कर आसपास के मनोरम दलदली स्थानों को देख सकते हैं।

इस प्रतिबंधित क्षेत्र की यात्रा करने के लिए हर महीने में दो बार निर्देशित पर्यटन का आयोजन होता है। इस बार इसकी शुरुआत 27 फरवरी से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493