यह विशाल पुष्प झालर तीन अप्रैल को मरीना स्क्वायर एट्रियम में प्रदर्शित की जाएगी। इसे 13 मीटर की ऊंचाई से नीचे लटकाया गया है और यह करीब 17 मीटर लंबी व 10 मीटर चौड़ी है। इसे 60,000 से ज्यादा फूलों की मदद से तैयार किया गया है।
इसे राष्ट्रीय विकास मंत्री लॉरेंस वोंग और 260 विद्यार्थियों, मालियों, कार्पोरेट स्वयंसेवकों और अन्य लोगों ने पांच दिन में मिलकर जोड़ा है।
छठा सिंगापुर गार्डन फेस्टिवल 23 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इसका आयोजन पहली बार 2006 में हुआ था।
एसजीएफ ने शुक्रवार को सिंगापुर के लोगों को बागबानी के लिए प्रेरित करने और समुदाय को शहर को एक बगीचे में तब्दील करने की प्रेरणा देने के लिए ‘अडॉप्ट-ए-प्लांट’ योजना भी शुरू की।
एक अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच मरीना स्क्वायर, रैफल्स प्लेस पार्क व सिंगापुर बोटानिक गार्डेन सहित अलग-अलग जगहों पर 8,000 से ज्यादा पौधे लोगों को देने के लिए रखे जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath