मप्र ने खनिज राजस्व वसूली में इतिहास रचा

भोपाल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में खनिज राजस्व वसूली के मामले में नया इतिहास रचा गया है। खनिज साधन विभाग ने वित्त वर्ष 2015-16 में निर्धारित लक्ष्य 3,550 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,611 करोड़ रुपये से अधिक का खनिज राजस्व प्राप्त किया है।

खनिज विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2015-16 में हुई राजस्व वसूली अब तक की सर्वाधिक है। इसमें मुख्य खनिज से 2,541 करोड़ रुपये, ग्रामीण अवसंरचना से 570 करोड़ रुपये तथा रेत एवं अन्य खनिजों से 500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह लक्ष्य का 101 प्रतिशत है।

इसके पहले वित्त वर्ष 2014-15 में विभाग को शासन से 3,400 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्घ 3,477 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2015-16 में मुख्यत: कोयला से 1,801 करोड़ रुपये, चूना पत्थर से 295 करोड़ रुपये, ताम्र अयस्क से 33 करोड़ रुपये, मैगनीज अयस्क से 22 करोड़ रुपये, लौह अयस्क से 21 करोड़ रुपये, बाक्साइट से 12 करोड़ रुपये और हीरे से पांच करोड़ 66 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493