सिंगापुर : जीका संक्रमित मरीजों को अलग रखने की नीति की समीक्षा

सिंगापुर, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर का स्वास्थ्य मंत्रालय संभावित जीका संक्रमित मरीजों को अलग रखने के कार्य की समीक्षा कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य पर्यावरण, जल संसाधन और स्वास्थ्य मंत्री एमी खोर लीन सुन ने कहा कि मंत्रालय संदिग्ध जीका संक्रमित रोगियों को उनके खून और पेशाब के नमूनों की जांच होने तक उन्हें घर पर आराम करने की छुट्टी देने पर विचार कर रहा है।

एक सामुदायिक विकास कार्यक्रम में भाग लेते हुए रविवार को खोर ने कहा कि मंत्रालय पुष्टि वाले मामलों को घर पर फिर स्वस्थ होने के लिए भेजने पर विचार कर है, लेकिन संक्रमित व्यक्तियों को मच्छरों के काटने से बचने की सलाह और सावधानी बरतने को कहा गया है।

संदिग्ध मरीजों को अलग संचारी रोग केंद्र में रखा गया है। वे वहां अपने परीक्षण परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जीका के सकारात्मक नतीजे वाले मरीजों को अलग अस्पताल में रखा गया है।

खोर ने कहा कि संक्रमित मरीजों को अलग रखना ज्यादा प्रभावकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जीका संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, उन्हें एक दो दिन में नकरात्मक नतीजों के आने पर छुट्टी दे दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493