कोलकाता हवाईअड्डे पर विदेशी मुद्रा के साथ 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता हवाईअड्डे पर रविवार को वैध दस्तावेजों के बिना 8.60 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ यात्रा करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोलकाता, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता हवाईअड्डे पर रविवार को वैध दस्तावेजों के बिना 8.60 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ यात्रा करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एयूआई) ने बैंकॉक जा रहे दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है।

कस्टम्स विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमने दो यात्रियों से 13,000 डॉलर यानी 8,60,600 रुपये बरामद किए हैं। उनमें से एक गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और दूसरा अंबाला (हरियाणा) का रहने वाला है। दोनों बैंकॉक जाने के लिए भूटान एयरलाइन्स के विमान में सवार होने वाले थे।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493