सिंगापुर : नौकरानी से छेड़छाड़ करने पर भारतीय को जेल

सिंगापुर, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय मूल के एक माली को सिंगापुर में विदेशी घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को नौ माह जेल की सजा सुनाई गई।

स्ट्रेट टाइम्स की रपट के मुताबिक, पलानिवेल राजेश (24) ने 30 अप्रैल को सिंगापुर के जुरोंग वेस्ट इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में 25 वर्षीय इंडोनेशियाई मूल की घरेलू नौकरानी के साथ छेड़छाड़ करने का दोष स्वीकार कर लिया।

पीड़ित महिला आवासीय परिसर की ओर लौट रही थी, तभी राजेश ने उससे उनका फोन नंबर मांगा। जब महिला ने कहा कि उसके पास फोन नहीं है तो राजेश ने लिफ्ट में उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

सातवें तल पर पहुंचने के बाद पीड़िता लिफ्ट से बाहर निकलकर भाग गई और राजेश भूतल पर लौट आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493