सिंगापुर में चीनी समाचार पत्रों की प्रदर्शनी

प्रदर्शनी का शीर्षक ‘अर्ली चाइनीज न्यूजपेपर्स इन सिंगापुर (1881-1942)’ है, जिसमें सिंगापुर में प्रकाशित होने वाले चीनी समाचार पत्रों का इतिहास, विकास प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक कलाकृतियां, ऐतिहासिक दस्तावेज और तस्वीरें शामिल हैं।

यह प्रदर्शनी आगंतुकों को चीनी समाचार-पत्रों के माध्यम से सिंगापुर के 1880 के दशक से 1942 में जापान के आक्रमण के इतिहास के बारे में बताती है। इससे लोगों को उस समय के पत्रकारिता के रूझानों आदि की भी जानकारी मिलती है।

फू ने कहा कि सिंगापुर में प्रारंभिक चीनी समाचार पत्रों ने इस क्षेत्र में रहने वाले चीनी समुदाय को जानकारी देने, शिक्षित करने और प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन समाचार पत्रों ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम किया।

प्रदर्शनी के निरीक्षकों के अनुसार यह प्रदर्शनी नौ अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान सिंगापुर में कई प्रमुख चीनी समाचार-पत्रों के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालने वाली सार्वजनिक वार्ता श्रृंखला का भी आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493