उज्जैन, 18 मई (आईएएनएस)। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार को क्षिप्रा नदी में स्नान कर महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सिंहस्थ कुंभ पर्व के दौरान क्षिप्रा में स्नान और महाकाल का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि भूत-भावन भगवान महाकाल के दर्शन कर वह अभिभूत हो गईं। मन में आनंद की अनुभूति हुई।
उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना करना अपने आप में रोमांचक रहा। उनके लिए महाकाल के दर्शन करना जीवन का चिर-स्मरणीय पल बन गया है।
dharmpath.com dharmpath