सिंहस्थ कुंभ : कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार

भोपाल, 18 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को उज्जैन सिंहस्थ कुंभ में अपनी सेवाएं देने वाले सभी कर्मचारियों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में चौहान ने कहा कि सिंहस्थ की बेहतर व्यवस्थाओं में कर्मचारियों का योगदान रहा है। इन कर्मचारियों के कर्मठतापूर्ण कार्य का ही नतीजा रहा कि कहीं गंदगी नहीं रही, क्षिप्रा नदी का जल साफ रहा।

उन्होंने कहा कि जब भी आप सिंहस्थ पहुंचें वहां हर वक्त कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। बड़ी संख्या में बनाए गए शौचालयों में हमेशा साफ सफाई रही और कहीं भी गंदगी नहीं रही। यह सब सफाई कर्मचारियों के चलते हुआ है। लिहाजा सरकार ने यहां सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने का फैसला लिया है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493