सिंहस्थ कुंभ : दृष्टिबाधित भी करेंगे क्षिप्रा में स्नान

भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगर उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में दृष्टिबाधित भी क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाएंगे, इन्हें और उनके परिजनों को गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास से उज्जैन के लिए रवाना किया।

दृष्टिबाधित कल्याण संघ के ‘दिव्यांग’ सदस्यों और उनके परिजनों गुरुवार को सिंहस्थ में क्षिप्रा में स्नान की इच्छा लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां से इन दिव्यांगों को उज्जैन के लिए रवाना किया गया। ये दिव्यांग सिंहस्थ में स्नान और दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने इन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ऐसे महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं, जहां जाने की सबकी इच्छा है। इस बार के सिंहस्थ कुंभ में लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन उज्जैन आ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए दिव्यांगों के लिए अलग घाट पर स्नान की व्यवस्था की गई है। क्षिप्रा का पवित्र जल तन और मन को पवित्र करेगा।

उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे। इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग के सचिव मनोहर अगनानी और संचालक अजित कुमार भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493