सिंहस्थ कुंभ : भाजपा के मंच पर पहुंचे अनेक संत, शाह संग करेंगे स्नान (लीड-1)

उज्जैन, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम को ऐन वक्त पर ‘संत समागम’ में बदल दिया गया। यही कारण है कि सभी संत इस मंच पर आ गए हैं।

उज्जैन, 11 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम को ऐन वक्त पर ‘संत समागम’ में बदल दिया गया। यही कारण है कि सभी संत इस मंच पर आ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने दलित संतों के साथ स्नान और सहभोज के सामाजिक समरसता कार्यक्रम का ऐलान किया था, जिसका विभिन्न संतों ने विरेाध किया था। उनका आरोप था कि इस आयोजन के जरिए साधु-संतों को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की गई है। यही कारण है कि अंतिम समय में भाजपा ने कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया। कार्यक्रम बाल्मीकि धाम में हो रहा है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि पहले उन्होंने विरोध किया था क्योंकि संतों की कोई जाति नहीं होती है, लेकिन तब इस आयोजन को दलित संतों का आयोजन बनाया गया था, अब ऐसा नहीं है इसीलिए सभी संत एक मंच पर आए हैं। सभी संत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ क्षिप्रा नदी के बाल्मीकि घाट पर स्नान करेंगे।

भाजपा के इस समागम के मंच पर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, सत्यमित्रनंद, नरेंद्र गिरी, हरि गिरी, बाल्मीकि धाम के उमेश नाथ सहित अनेक अखाड़ों के संत आदि मौजूद हैं। इस आयोजन के मंच पर अमित शाह पहुंच गए हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. हितेष वाजपेयी ने बताया कि भाजपा की ओर से कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बाल्मीकि धाम में साधु-संतों का सम्मान करेंगे। उसके बाद बाल्मीकि घाट पर संतों संग स्नान करेंगे। इसके साथ ही उनका सहभोज का कार्यक्रम भी है।

शाह सुबह 9.30 बजे नियमित उड़ान से देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (इंदौर) पहुंचे, जहां राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। वह यहां से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493