उज्जैन, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में शामिल होकर रतलाम लौट रहे एक परिवार की कार शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर एक पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए गए हैं।
बडनगर थाना प्रभारी गोपाल परमार ने आईएएनएस को बताया कि रतलाम निवासी एक परिवार शुक्रवार सुबह अपनी कार से सिंहस्थ कुंभ से लौट रहा था। बड़नगर थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हेा गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं।
मृतकों में अभय मिश्रा, प्रभा देव, उषा डोंगरा, ड्राइवर फरीद व एक अन्य शामिल है। कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath