सिंहस्थ पर अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र प्रतियोगिता

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ के प्रचार-प्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया है कि सिंहस्थ को लेकर अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित की जाए। इसके लिए एक वेबसाइट बनाई जाएगी, इस पर आम लोग खुद के द्वारा खींची गई तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सिंहस्थ की प्रशंसा करते हुए लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर सेल्फी अपलोड करने का जिक्र करते हुए सुझाव दिया था कि पर्यटन विभाग और राज्य सरकार को छायाचित्र प्रतियोगिता आयोजित करनी चाहिए। प्रधानमंत्री के इस सुझाव पर राज्य सरकार ने प्रतियोगिता कराने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493