सिंह, सोनी ने एक रंग के परिधानों का जादू बिखेरा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय डिजाइनरों राजेश प्रताप सिंह और आशीष एन. सोनी ने अपने हालिया मोनोक्रोम (एक रंग वाले परिधाने) संग्रह को अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) के स्प्रिंग समर 2017 के दूसरे दिन पेश किया।

ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में आयोजित इस शो की शुरुआत जैज संगीत की धुनों पर सिंह के संग्रह को पेश करने के साथ हुई। संग्रह में धोती, कुर्ता, चूड़ीदार, कपड़े, स्कूली लड़कियों के स्कर्ट, जैकेट और कोट को शामिल किया गया।

सिंह के परिधान संग्रह में चेक, धारियों और पोल्का डॉट्स का इस्तेमाल हुआ। परिधान मारुति सुजुकी की कार नेक्सा के रंग से प्रेरित काले, सफेद और ग्रे रंग के थे। परिधानों पर न्यूनतम रूप से लाल रंग के छीटों का भी इस्तेमाल हुआ था।

12 अक्टूबर से शुरू हुए इस उत्सव का समापन रविवार को होगा। तीसरे दिन आशिमा लीना, सिद्धार्थ टाइटलर, कविता भरतिया आदि डिजाइनरों द्वारा अपना संग्रह पेश किया जाएगा।

अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा कविता भरतिया के लिए शोस्टॉपर बन रैंप वॉक करेंगी।

पहले कतार में बैठे जे.जे. वलाया, अंजू मोदी आदि ने सोनी और सिंह का उत्साहवर्धन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493