सिएरा लियोन में इबोला से लड़ने के लिए चीनी चिकित्सा दल सम्मानित

चीनी चिकित्सा दल को यहां सिएरा लियोन को इबोला मुक्त घोषित करने के बाद सात नवंबर को फ्रीटाउन के स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति अर्नेस्ट कोरोमा ने 40 लोगों और विभिन्न समूहों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। इसमें गाम्बिया के उनके समकक्ष यायाह जम्मेह, राष्ट्रीय इबोला प्रतिक्रिया केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पालो कोन्टेह, सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र इबोला संकट प्रबंधक बिंटू केटा और इबोला से निपटने में योगदान देने वाले चीन, ब्रिटेन और क्यूबा के चिकित्सा दल शामिल हैं।

इबोला से निपटने के दौरान जान गंवाने वाले 11 चिकित्सकों को भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया।

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में मार्च 2014 में इबोला का संक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 4,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिएरा लियोन में इबोला संकट सामने आने के बाद चीन वहां चिकित्सा सुविधाओं और अन्य चीजों की आपूर्ति भेजने वाला पहला देश था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493