बेगूसराय, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के सिंधौल सहायक थाना क्षेत्र के एक खेत से कार्टन में बंद दो नवजात बच्चों का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना के बाद लरुआरा और पचमा गांव की सीमा से सटे एक इलाके के एक खेत से कार्टन में बंद दो नवजात बच्चों का शव बरामद किया गया है।
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इनमें से एक शव एक लड़के का और दूसरा शव लड़की का है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चे के शव का कोई भी दावेदार अब तक सामने नहीं आया है।
dharmpath.com dharmpath