लोकसभा में राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक पर चर्चा

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में सोमवार को एक विधेयक पर चर्चा हुई, जिसके तहत देश के कुछ जलमार्गो को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित करने का प्रावधान है।

केंद्रीय जहाजरानी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक, 2015 सदन में चर्चा करने और पारित करने के लिए पेश किया।

गडकरी ने कहा, “इससे व्यापार, उद्योग, किसानों, मछुआरों को मदद मिलेगी।”

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महीने के प्रारंभ में राष्ट्रीय राजामार्ग विधेयक में आधिकारिक संशोधन करने को मंजूरी दे दी थी, जिसे इस वर्ष मई में सदन में पेश किया गया था।

विधेयक में 106 अतिरिक्त देसी जलमार्गो को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित करने का प्रावधान है।

मौजूदा पांच राष्ट्रीय जलमार्गो में 106 अतिरिक्त जलमार्गो के शामिल करने के बाद कुल राष्ट्रीय जलमार्गो की संख्या 111 हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493