सिएरा लियोन में इबोला से 1 और मौत

इबोला से लड़ाई की दिशा में देश को यह दूसरा झटका है, क्योंकि देश के उत्तर में स्थित कांबिया जिले में लगभग दो सप्ताह पहले 67 वर्षीय एक महिला की इबोला से मौत हो गई थी और माना जा रहा है कि वर्तमान में इबोला के कम से कम चार मरीजों का इलाज चल रहा है, जो मृतक महिला के संबंधी हैं।

सिएरा लियोन को इबोला मुक्त देश घोषित करने की उलटी गिनती शुरू होने वाली थी, क्योंकि इस देश में इबोला के अंतिम मरीज को 24 अगस्त को छुट्टी दे दी गई थी।

लेकिन, नेशनल इबोला रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) ने कहा है कि 16 वर्षीय लड़की के इबोला पीड़ित होने की रविवार को पुष्टि हुई, जब उसने बीमार होने की शिकायत की और उसकी हालत बहुत गंभीर थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493