‘सिकंदरा, एत्माद्यौला को विश्व विरासत सूची में शामिल करें’

आगरा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पर्यटन उद्योग के प्रमुखों ने आगरा में विश्व विरासत स्मारकों की सूची में दो मुगल स्मारकों सिकंदरा व एत्माद्यौला को शामिल करने की मांग की है।

वर्तमान में आगरा में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी को विश्व विरासत स्मारक के रूप में मान्यता है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल के पुरातत्व पर्यवेक्षक भुवन विक्रम ने आईएएनएस से कहा कि यह यह पुरानी मांग है और संस्कृति मंत्रालय और एएसआई मुख्यालय इस पर विचार करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि यूनेस्को की विश्व विरासत स्मारकों की सूची में सिकंदरा व एत्माद्यौला को शामिल करने के लिए कदम शुरू किए गए हैं। दोनों भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन आर्कषण ताजमहल से पुराने हैं।

आगरा विकास फाउंडेशन के सचिव के.सी.जैन ने आईएएनएस से कहा, “हमने प्रधानमंत्री के समक्ष इन दो इमारतों की वास्तुशिल्प भव्यता, ऐतिहासिक महत्व को लेकर विरासत स्मारकों के तौर मान्यता देने के आग्रह के साथ याचिका दी है।”

एत्माद्यौला को ‘बेबी ताज’ भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1622 व 1628 के बीच नूरजहां ने अपने पिता मिर्जा ग्यास बेग के लिए कराया था। ग्यास बेग मुमताज महल के दादा थे। सिकंदरा का निर्माण जहांगीर ने 1605 व 1613 के बीच पूरा कराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493