नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता सिकंदर खेर को अमेरिकी शो ‘सेन्स 8’ में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उतारा गया है। वहीं अभिनेता सिकंदर खेर ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं को लेकर उत्साहित हैं।
सिकंदर ने यहां आईएएनएस से कहा, “मेरे पास कुछ और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाएं हैं। यह अच्छा है कि हमें (भारतीय कलाकार)पश्चिमी देशों में काम करने का मौका मिल रहा है। अब हमारे पास कई मौके हैं।”
परियोजनाओं के बारे में अधिक खुलासा किए बिना उन्होंने कहा कि वह ‘सेन्स 8’ के लिए उत्साहित हैं। यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आठ अजनबियों की कहानी पर आधारित है, जो अचानक समझदार हो जाते हैं।
सिकंदर ने बताया, “इसमें मेरी नकारात्मक भूमिका है, लेकिन दिलचस्प और रहस्यमयी है। दूसरे सत्र में छोटे-से किरदार में हूं। उम्मीद है कि तीसरे में कुछ अधिक होगा। यह काफी मजेदार था।”
सिकंदर के पिता अनुपम खेर भी इस शो में हैं। उन्होंने बताया कि उन पर कोई दवाब नहीं है।
उन्होंने कहा, “मेरे पिता की उम्र 59 है और मेरी 34। तुलना की कोई गुंजाइश नहीं है। चूंकि वह वरिष्ठ हैं तो उन पर कोई दवाब नहीं है।”
टेलीविजन पर ’24 : सीजन 2′ में सिकंदर हारून शेरचान नामक व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। यह नकारात्मक भूमिका है। इसमें अनिल कपूर भी हैं।
dharmpath.com dharmpath