नामची (सिक्किम), 25 मार्च (आईएएनएस)। देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके पवन चामलिंग ने नामची सिनजिथांग और पोकलॉक कामरंग विधानसभा सीटों से सोमवार को पर्चा दाखिल किया।
चामलिंग (68) 12 दिसंबर 1994 से सिक्किम की बागडोर संभाले हुए हैं। उन्होंने दक्षिण सिक्किम जिले के मुख्यालय नामची में अपना पर्चा दाखिल किया।
चामलिंग अपनी पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव में लगातार छठे कार्यकाल के लिए नामांकन दाखिल किया।
dharmpath.com dharmpath