सिक्किम में सड़क दुर्घटना में 6 पर्यटकों की मौत

सिलिगुड़ी, 31 मई (आईएएनएस)। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से पांच किलोमीटर दूर स्थित पर्यटन स्थल ताशी के नजदीक फेंगला में एक वाहन के पहाड़ी से गिरने के चलते छह पर्यटकों की मौत हो गई।

मृतकों में दो परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिनमें दो ओडिशा से और चार पश्चिम बंगाल से हैं।

मंगलवार की रात 10.0 बजे हुई दुर्घटना में दो अन्य यात्री पर्यटक और वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पूर्वी सिक्किम के पुलिस अधीक्षक डी. बी. गिरी ने बताया कि गंगटोक अस्पताल में घायल जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

गिरी ने कहा, “पांच पर्यटकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक पर्यटक ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। दो अन्य पर्यटक और वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं और उन्हें गंगटोक के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

मृतकों में चार पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 प रगना जिले में इच्छापुर के रहने वाले थे, हालांकि उनका मूलवास ओडिशा था। दो अन्य मृतक – एक छह वर्षीय बच्ची और उसकी मां – ओडिशा के ही रहने वाले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493