मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा अभिनीत ‘सिटीलाइट्स’ फिल्म की स्क्रीनिंग 15वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एनवाईआईएफएफ) में होगी। इससे उत्साहित फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता का कहना है कि स्क्रीनिंग की तारीख की घोषणा होनी बाकी है।
फिल्मोत्सव इस साल चार से नौ मई तक आयोजित होना है।
हंसल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “एनवाईआईएफए में ‘सिटीलाइट्स’ की स्क्रीनिंग। कुछ प्यारे लोगों द्वारा संचालित एक प्यारा सा फिल्मोत्सव। स्क्रीनिंग की तारीख और समय की घोषणा जल्द होगी।”
‘सिटीलाइट्स’ दीपक सिंह (राजकुमार राव) नामक युवक की कहानी है, जो काम की तलाश में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ राजस्थान से मुंबई आने को मजबूर हो जाता है।
फॉक्स स्टूडियोज और महेश भट्ट निर्मित इस फिल्म की पिछले साल धर्मशाला इंटरनेशनल फेस्टिवल (डीआईएफएफ) में भी स्क्रीनिंग हुई थी। यह ब्रिटिश फिल्म ‘मेट्रो मनीला’ का हिंदी रूपांतरण है।
dharmpath.com dharmpath