अगरतला, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के पूर्वोत्तर राज्यों की विभिन्न परियोजनाओं की फंडिंग पर चर्चा के लिए पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) की नई दिल्ली में नौ तथा 10 अप्रैल को बैठक होगी।
एनईसी के प्रवक्ता सुरेश के.वत्ता ने बुधवार को आईएएनएस को फोन पर बताया कि बीते साल मई में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लेकर अब तक यह उनकी दूसरी बैठक होगी। पहली बैठक जनवरी में हुई थी।
पूर्वोत्तर राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा तथा सिक्किम के सामाजिक-आर्थिक तथा संतुलित विकास के लिए एक सलाहकार निकाय के रूप में काम करने के लिए एनईसी की स्थापना की गई थी।
पूर्वोत्तर राज्य विकास ममालों के मंत्री जितेंद्र सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जितेंद्र सिंह एनईसी के अध्यक्ष भी हैं।
अधिकारियों की बैठक नौ अप्रैल को होगी। इसके अगले दिन आठों राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे।
एनईसी की स्थापना साल 1972 में हुई थी।
dharmpath.com dharmpath