सिटी को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचा आर्सेनल

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग में सोमवार को आर्सेनल ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराकर लीग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

लिसेस्टर सिटी क्रिसमस तक लीग में सबसे ऊपर बनी रहेगी लेकिन अगले सोमवार को होने वाला एक मैच अंक तालिका में फेरबदल कर सकता है।

आर्सेनल के 17 मैचों में 36 अंक हैं जबकि लिसेस्टर 38 अंकों के साथ लीग में सबसे ऊपर है। सिटी के लीग में 32 अंक हैं।

आर्सेनल की तरफ से थिओ वाल्काट ने क्लब के लिए पहला गोल किया। उसके बाद ओलिवर गिरौड ने दूसरा गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई।

क्लब में वापसी कर रहे सिटी के सर्जियो एग्वेरो गोल करने में नाकामयाब रहे। सिटी की तरफ से याया टूरे ने मैच खत्म होने से 10 मिनट पहले गोल कर जीत के अंतर को कम किया लेकिन हार को वह टाल नहीं पाए।

सिटी का अगला मुकाबला बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर)को संडरलैंड से होगा। इसके दो दिन बाद वह लिसेस्टर से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493