मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता से ऐन मौके पर जुड़े थे स्टीव हार्वे

लॉस एंजेलिस, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस यूनिवर्स-2015 सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में विजेता के नाम की घोषणा में ‘चूक’ करने के बाद सुर्खियों में आए प्रतियोगिता के मेजबान स्टीव हार्वे को इस काम के लिए ‘कुछ ही दिन’ पहले चुना गया था।

उल्लेखनीय है कि स्टीव ने गलती से असल विजेता (फिलीपींस की पिया अलोंजो वुत्र्जबैच) की जगह मिस कोलंबिया एड्रिआना गुइटेररेज को मिस यूनिवर्स घोषित कर दिया था।

एक सूत्र ने ‘रडार ऑनलाइन’ को बताया कि स्टीव की इस चूक के लिए उन्हें ऐन मौके पर प्रतियोगिता का मेजबान बनाए जाने को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

सूत्र ने कहा कि स्टीव (58) ने इस साल की शुरुआत में मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतिस्पर्धा का मेजबान बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। सूत्र ने कहा, “स्टीव को ऐन मौके पर प्रतियोगिता का मेजबान बनने के लिए चुना गया और इसलिए वह इसके लिए पर्याप्त तैयारियां नहीं कर सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493