सिटी क्लब में जेसस को सक्रिय रहने की जरूरत : गिलबटरे सिल्वा

रियो डी जनेरियो, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील विश्व कप की विजेता टीम के सदस्य रहे गिलबटरे सिल्वा का कहना है कि मैनचेस्टर सिटी के साथ करार करने वाले गेब्रियल जेसस को सफल बने रहने के लिए सक्रिय रहने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जेसस के साथ अगस्त में सिटी ने 3.3 करोड़ डॉलर (2.7 करोड़ पाउंड) में करार किया था। उन्हें पाल्मेरास क्लब से सिटी क्लब में शामिल किया गया था। हालांकि, वह जनवरी में ब्राजीलियाई सत्र के समाप्त होने के बाद ही अपने नए क्लब के साथी खिलाड़ियों के साथ शामिल हो सकते हैं।

आर्सेनल के पूर्व मिडफील्डर गिलबटरे ने ‘गोल’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “मैं जेसस के लिए काफी खुश हूं। सिटी क्लब से जुड़ने के बाद इस बात को हमेशा ध्यान में रखने की जरूरत है कि वह हमेशा सक्रिय रहें और नई चीजों को अपनाने के लिए तैयार रहें।”

गिलबटरे ने कहा कि उन्हें अपने साथ अच्छी चीजें ही सिटी क्लब लानी चाहिए और शिकायत जैसी अन्य बुरी आदतों को वहीं छोड़ देना चाहिए।

इस साल रियो ओलम्पिक फुटबाल में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्राजील टीम में भी जेसस शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493