चेन्नई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। निजी बैंक, सिटी यूनियन बैंक ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका मुनाफा 140 करोड़ रुपये रहा है।
यहां जारी एक बयान में बैंक ने कहा है कि उसने 30 जून, 2017 को समाप्त अवधि में 140 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित शुद्ध लाभ 124 करोड़ रुपये था।
बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि के दौरान शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 342 करोड़ रुपये रही, जो 30 जून, 2016 को समाप्त अवधि में 280 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath