बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार को ‘डोकलाम में बचे 53 भारतीय सैनिकों को’ वापस बुलाने के लिए भारत से कहा।
बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार को ‘डोकलाम में बचे 53 भारतीय सैनिकों को’ वापस बुलाने के लिए भारत से कहा।
चीन के विदेश मंत्रालय ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि सोमवार तक चीनी क्षेत्र में 53 भारतीय सैनिक थे व एक बुल्डोजर भी था।
मंत्रालय ने कहा, “भारत को अपने जवानों व उपकरण को वापस लेना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि कितने भारतीय जवानों ने घुसपैठ की और चीनी क्षेत्र में हैं, उन्होंने गंभीर तौर पर चीन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।”
बीते सप्ताह चीन ने कहा था कि 48 भारतीय जवान डोकलाम में मौजूद थे। चीन दबाव दे रहा कि भारत अपने जवानों को डोकलाम से हटा ले। डोकलाम में दोनों पक्षों में करीब दो महीने से गतिरोध जारी है।
भारत ने दोनों तरफ से सैनिकों को डोकलाम से हटाने की बात कही है। भारत का कहना है कि डोकलाम उसके पड़ोसी देश भूटान का है। चीन डोकलाम को अपना बताता है और उसने भारत को भूटान के साथ उसके विवाद से दूर रहने को कहा है।
यह संकट मध्य जून में तब शुरू हुआ जब भारतीय सेना ने चीनी जवानों को डोकलाम में सड़क निर्माण करने से रोका।
dharmpath.com dharmpath