सिडनी, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सिडनी के दूसरे प्रमुख हवाईअड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
सिडनी, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सिडनी के दूसरे प्रमुख हवाईअड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और शहरी बुनियादी ढांचा मंत्री पॉल फ्लेचर द्वारा जारी संयुक्त बयान के हवाले से बताया, “दशकों के अध्ययन और योजना के बाद सभी अनुमतियां मिल गई हैं। अब हम हवाईअड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं ताकि 2020 के मध्य तक यह यात्रियों को ले जाने के लिए तैयार हो सके।”
बयान के मुताबिक, पश्चिमी सिडनी में हवाईअड्डे के प्रथम चरण में 2020 के मध्य तक एक रनवे होगा जो सालाना तौर पर एक करोड़ यात्री लाभाान्वित हो सकेंगे।
सिडनी को बडगेरी क्रीक में दूसरे हवाईअड्ड्रे की जरूरत है क्योंकि वर्तमान में किंग्सफोर्ड स्मिथ हवाईअड्डा अपनी पूरी क्षमता पर संचालित किया जा रहा है।
एयरलाइन कंपनी क्वोंटास के सीईओ जॉयसी ने कहा, “सिडनी पहले ही पूरा भर चुका है, किंग्सफोर्ड स्मिथ पूरा भर चुका है। यह (दूसरे प्रमुख हवाईअड्डे का निर्माण) सिडनी, न्यू साउथ वेल्स और ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अच्छा होगा।”
dharmpath.com dharmpath