सिडनी टेस्ट : बारिश के कारण मैच की शुरूआत में देरी

सिडनी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण आस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार के मैच की शुरूआत में देरी हो रही है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी खेल रही है।

आस्ट्रेलिया ने शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 236 रनों का स्कोर बनाया था। पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) और पैट कमिंस (25) नाबाद लौटे थे।

इस पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं, वहीं रवीं्रद जडेजा को दो और मोहम्मद शमी को एक सफलता हाथ लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493