सिडनी टेस्ट : बारिश ने डाली खलल, भोजनकाल की घोषणा (लीड-1)

सिडनी, 6 जनवरी, (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल बारिश के कारण बाधित रहा है। इस कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

सिडनी क्रिकटे ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया ने चौथे दिन स्टम्पस तक छह विकेट के नुकसान 236 रन बना लिए थे। पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) और पैट कमिंस (25) नाबाद हैं।

भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा ने दो विकेट हासिल किए और मोहम्मद शमी ने एक सफलता हासिल की।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। ऐसे में आस्ट्रेलिया अब भी मेहमान टीम से 386 रन पीछे है।

आस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में मेहमान टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493