सितम्बर में भारत आ सकते हैं कोलम्बियाई दिग्गज वाल्डेरामा

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। कोलम्बिया के महान फुटबाल खिलाड़ी कार्लोस वाल्डेरामा सितम्बर में भारत आ सकते हैं। वह यहां अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के साथ फीफा यू-17 विश्व कप कार्निवाल की शुरुआत कर सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि इस दौरान माराडोना और वाल्डेरामा प्रशंसको को अपने फन की झलक भी दिखाएंगे। माराडोना ने अपने भारत आने की पुष्टि कर दी है। वह 19 तथा 20 सितम्बर को भारत में होंगे।

माराडोना दो दिनों के कोलकाता प्रवास के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की टीम के साथ एक मैच खेलेंगे। यह एक चैरेटी मैच होगा और इस मैच में गांगुली के अलावा कई भारतीय नामचीन हस्तियां हिस्सा लेंगी।

वाल्डेरामा को दक्षिण अमेरिका की महानतम फुटबाल हस्तियों में से एक माना जाता है। 55 साल के वाल्डेरामा को 1987 लतथा 1993 में साउथ अमेरिकन फुटबालर ऑफ द इअर चुना गया है। वह कोलम्बिया के लिए सबसे अधिक मैचों में खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493