नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गौरव गेरा सितारों के चैट शो ‘चुटकी बजा के’ की मेजबानी करेंगे।
गौरव ने छुटकी, सुयश, शॉपकीपा और कई अन्य किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन किया है।
टीवी शो ‘चुटकी बजा के’ का प्रसारण शुक्रवार को होगा।
शो के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने अपने बयान में कहा, “‘छुटकी और शॉपकीपा’ के कॉन्सेप्ट को लोगों से इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी इस बारे में मैंने, कभी सोचा न था।”
गौरव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके यह दो किरदार- चुटकी, शॉपकीपा, इतने लोकप्रिय होंगे और इन किरदारों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए इस चैट शो के कॉन्सेप्ट को लाया गया।
अभिनेता को आशा है कि दर्शक इस शो को उनके बाकी किरदारों की तरह ही पसंद करेंगे।
dharmpath.com dharmpath