सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘ब्रदर्स’ की कमाई से खुश

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘ब्रदर्स’ की बॉक्स ऑफिस कमाई से खुश हैं। इसने भारत में अपने शुरुआती सप्ताहांत में 52.08 करोड़ रुपये कमाए।

सिद्धार्थ मुंबई में एक सिनेमाघर में ‘ब्रदर्स’ को लेकर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “कमाई इस बात का संकेत है कि लोग आपकी फिल्म देख रहे हैं और वे आपकी फिल्म देखना चाहते हैं। अगर फिल्म की कमाई में इजाफा होता है, तो इससे कलाकारों को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।”

करण मल्होत्रा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन 15.20 करोड़ रुपये कमाए। यह सिद्धार्थ की जबर्दस्त कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। उनकी पिछले साल की फिल्म ‘एक विलेन’ ने भी रिलीज वाले दिन ही 16.72 करोड़ रुपये की जबर्दस्त कमाई की थी।

सिद्धार्थ के साथ सिनेमाघर पहुंचे करण मल्होत्रा ने बताया कि वह फिल्म की रिलीज से पूर्व डरे हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493