उप्र में बारिश का अनुमान

लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह से ही कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 24.2 डिग्री और इलाहाबाद का 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493