मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। डच डीजे हार्डवेल ‘गेस्टलिस्ट4गुड’ संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुति से पहले सिद्धिविनायक मंदिर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। डच डीजे हार्डवेल ‘गेस्टलिस्ट4गुड’ संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुति से पहले सिद्धिविनायक मंदिर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।
संगीत समारोह 3 दिसंबर को मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
डीजे हार्डवेल एनजीओ मैजिक बस के बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे।
एनजीओ ने एक लाख वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए कॉन्सर्ट के अधिकारियों के साथ समन्वय किया है।
शो के आयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा, “उन्होंने मंदिर के बारे में सुना है और हम चाहते हैं कि वह वहां ‘आरती’ में शामिल हों। वह कुछ समय से मैजिक बस एनजीओ से जुड़े हुए हैं और इसके लिए अपना योगदान दे रहे हैं। वह इन वंचित बच्चों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।”
dharmpath.com dharmpath