हिमाचल के केलांग में तापमान शून्य से 4.1 डिग्री नीचे

शिमला, 28 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड है। केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बर्फभारी होने की संभावना जताई है।

राज्य में लाहौल-स्पीति जिले सबसे ठंडे रहे।

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज हुआ, जबकि धर्मशाला के कांगड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शिमला में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि सोमवार को यह 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग ने कहा कि मध्य पहाड़ियों में शुष्क मौसम बना रहेगा, लेकिन ऊपरी इलाकों कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493