सिद्धू कॉमेडी शो में ज्यादा ठीक लगते हैं : अमरिंदर

चंडीगढ़, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडी शो में ज्यादा ठीक लगते हैं। सिद्धू ने पंजाब में एक नया राजनीतिक मोर्चा शुरू किया है।

अमरिंदर सिंह ने तरणतारण जिले में खादूर साहिब में संवाददाताओं से कहा, “उन्हें (सिद्धू को) अब निश्चित रूप से महसूस हो गया होगा कि वह राजनीति सहित अन्य किसी जगह के बजाय कॉमेडी शो में ज्यादा ठीक लगते हैं।”

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से दृढ़ता से कहते रहे थे कि सिद्धू शायद ही एक विश्वसनीय एवं उपयोगी राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकें और आज सिद्धू ने उनकी इस धारणा की पुष्टि कर दी है।

सिंह खादूर सहिब में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे।

सिद्धू ने गत 14 सितंबर को औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया और कहा कि उनके लिए यह एक तकलीफदेह निर्णय है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए सिद्धू ने आठ सितंबर को औपचारिक तौर पर नए राजनीतिक मोर्चे ‘आवाज-ए-पंजाब’ के गठन की घोषणा की और कहा कि उनकी लड़ाई व्यवस्था और उन नेताओं के खिलाफ है जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493