सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ेंगे चुनाव

पंजाब के दिवंगत लोकप्रिय सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने अब चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. मंगलवार के मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से अपना राजनीतिक करियर शुरू करेंगे. बलकौर सिंह के इस ऐलान से एक तरफ सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर कई ट्रोलर्स ने उन पर अपने बेटे की पॉपुलैरिटी और फैंस के इमोशन्स का फायदा उठाने का आरोप लगाया. पिछले साल 60 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए पिता बने बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर इन दिनों अपने बच्चे की देखरेख में पूरा समय बिता रहे हैं.

बलकौर सिंह ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से पहले बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बलकौर सिंह ने मानसा में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही. बलकौर सिंह ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए न्याय की मांग को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है. उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई और कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493