नई दिल्ली-राष्ट्रपति भवन का माहौल मंगलवार शाम बेहद खास था, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक भव्य समारोह में देश के 69 महान व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कई बड़े नेता मौजूद थे. कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले लोगों को यह पुरस्कार मिला. इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने कुल 139 लोगों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान किया था, जिसमें यह दूसरा चरण था.
dharmpath.com dharmpath