सिनफेल्ड का भारत शो रद्द

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। एमी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार विजेता हास्य कलाकार जैरी सिनफेल्ड का भारत में 14 और 15 मार्च को होने वाला पहला शो आयोजन स्थल पर यातायात और पार्किं ग की दिक्कत होने के चलते रद्द हो गया है।

सिनफेल्ड का यह शो यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में होना था।

शो के आयोजक ‘ओनली मच लाउडर’ ने एक बयान में कहा, “शो के टिकट खरीदने वाले प्रशंसकों को 25 मार्च तक पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इस बारे में सभी टिकट क्रेताओं को ई-मेल किया गया है। इससे संबंधित किसी भी पूछताछ के लिए सोमवार से प्रशंसकों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।”

सिनफेल्ड के कॉमेडी करियर ने ‘द टुनाइट शो विद जॉनी कार्सन’ (1981) में आने के बाद रफ्तार पकड़ी। बाद में वह कॉमेडी सीरीज ‘सिनफेल्ड’ लाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493