आईएस का सहयोगी बना बोको हराम

वाशिंगटन, 13 मार्च (आईएएनएस)। नाइजीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन बोको हराम अब आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ गया है। बोको हराम ने आईएस के प्रति अपनी निष्ठा जताई, जिसे आईएस के सरगना अबू बकर अल-बगदादी ने स्वीकार कर लिया।

‘सीएनएन’ की रपट के मुताबिक, एक आईएस प्रवक्ता ने ऑनलाइन जारी किए गए एक कथित ऑडियो संदेश में कहा है कि खिलाफत या इस्लामिक स्टेट का पश्चिमी अफ्रीका में विस्तार हो गया है, वहां के हमारे जिहादी भाइयों को बधाई। हालांकि, सीएनएन ने संदेश को स्वतंत्र रूप से प्रमाणीकृत नहीं किया।

बोको हराम के नेता अबूबकर शेकाउ ने पिछले सप्ताह एक संदेश में कहा था कि बोको हराम, आईएस के साथ हाथ मिलाने जा रहा है।

बोको हराम 2009 से नाइजीरिया के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरा है। यह नाइजीरियाई संविधान में इस्लामी शरियत लागू करने की मांग कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493