सिने जगत को भी चढ़ा दिल्ली चुनाव का खुमार

मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में प्रशंसकों से बदलाव के लिए आगे आने का आग्रह किया।

मनोज वाजपेई, प्रीति जिंटा और निखिल चिनप्पा जैसे सिने कलाकारों ने दिल्ली को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाने के लिए राजधानी के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

सिने हस्तियों ने ट्विटर के माध्यम से अपने संदेश लोगों तक पहुंचाए।

निखिल चिन्नपा : मुझे आशा है कि आज आप मतदान जरूर करेंगे। अपनी निशान लगी अंगुली की तस्वीर लीजिए और इंटरनेट पर डालिए।

मनोज वाजपेई : शुभ प्रभात। बरेली में शूटिंग चल रही है, प्रशासन और लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। दिल्ली वासियों बड़ी संख्या में मतदान कीजिए।

प्रीति जिंटा : आशा करती हूं दिल्ली में आज हर कोई मतदान करने जरूर जाएगा। राजधानी में रहने वालों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दिन है।

हंसल मेहता : आज दिल्ली में मतदान है और मुझे आशा है कि आम आदमी पार्टी बदलाव की प्रक्रिया शुरू करेगी।

मोहित चौहान : मतदान करने दिल्ली जा रहा हूं। दिल्ली वासियों अपने मताधिकार का प्रयोग कीजिए और बड़ी संख्या में मतदान कीजिए।

टिस्का चोपड़ा : आपको क्या लगता है, कौन जीतेगा?

शेखर कपूर : क्या आपने मतदान किया? यदि नहीं, तो फिर बाद में सरकार से शिकायतें मत कीजिएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493