स्पाइसजेट की नई छूट योजना

नई दिल्ली , 7 फरवरी (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शनिवार को एक विशेष बिक्री योजना की शुरुआत की। इस विशेष योजना के तहत एकतरफा बुकिग का किराया 1,899 रुपये से शुरू है।

कंपनी द्वारा शुरू की गई यह तीसरी ऐसी छूट योजना है। इससे पहले कंपनी ‘स्पाइसजेट सुपर सेल’ और ‘वी लव यू वेलेंटाइन सेल’ छूट योजनाएं पेश कर चुकी है।

विमानन कंपनी के मुताबिक, यह नई ‘फेबहरी’ बिक्री छूट योजना विशेष रूप से तत्काल यात्रा के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत यात्री सात फरवरी से आठ फरवरी 2015 के बीच बुकिंग कर सकते हैं, जबकि इस छूट पर सात से 28 फरवरी 2015 के बीच यात्रा करना वैध है।

स्पाइसजेट के मुताबिक, यह ऑफर स्पाइसजेट के घरेलू नेटवर्क पर सभी सीधी और आगे की उड़ानों पर वैध होगा।

स्पाइसजेट के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी कनेश्वरन अविली के मुताबिक “आमतौर पर आखिरी समय पर टिकट बुक करना हमेशा महंगा पड़ जाता है। इसलिए इस तरह की विशेष योजनाओं के तहत सस्ती दरों पर तत्काल यात्राओं का लाभ उठाया जा सकता है, जिससे आप आखिरी मिनट की भागदौड़ से बच जाते हैं।”

स्पाइसजेट की 2015 में यह तीसरी छूट योजना है। कंपनी ने इससे पहले 4 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ के अवसर पर 1,599 रुपये से शुरू अपनी छूट योजना पेश की थी। इस साल कंपनी की पहली छूट योजना 22 जनवरी को आई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493