लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। संगीत सम्राट सिमोन कॉवेल की दिवंगत मां जूली ब्रेट कॉवेल की अस्वस्थ जीवनशैली को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं।
इस सप्ताह की शुरुआत में सिमोन को ‘द एक्स फैक्टर’ लाइव शो छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उनके भाई टोनी का कहना है कि उनकी मां ब्रेट सिमोन के काम में डूबे रहने से चिंतित रहती थीं। बेट्र का वर्ष 2015 में 89 की आयु में निधन हो गया था।
टॉनी ने बेस्ट मैगजीन से कहा, “हमारी मां जूली हमेशा उसके (सिमोन) स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहती थीं और वह हर संभव कोशिश करती थीं कि वह अपनी इस अस्वस्थ जीवनशैली में सुधार करें। वह हमेशा काम में डूबे रहते हैं।”
टोनी ने भी अपने भाई से कहा है कि वह अपने तीन साल के बेटे एरिक की खातिर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
dharmpath.com dharmpath