दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, दृश्यता 200 मीटर रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह कई इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, लेकिन आगे दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493