‘सिया के राम’ के सेट पर 6 साल के फैन से मिली मदिराक्षी

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पौराणिक धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी ने छह साल की मासूम का सपना पूरा किया। वह उससे मुलाकात करना चाहती थीं।

दिल्ली की अन्वी तब काफी परेशान हो गई, जब उसे पता चलता कि यह धारावाहित अब सप्ताह में पांच दिन आएगा।

उन्होंने इस बारे में टेलीविजन चैनल को पत्र लिखा और हैदराबाद में सेट पर आने का आग्रह किया, जिससे वह शो की शूटिंग देख सके और सभी से मुलाकात कर सके।

मदिराक्षी ने बताया, “इस शो के माध्यम से हम सीता को मजबूत साहसी और स्वतंत्र महिला के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं और इतनी छोटी उम्र छह साल की मासूम सीता से प्रेरित हैं और कहती है कि सीता मेरी प्रेरणा है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने अन्वी के बारे में सुना तो मैं उससे मिलने को बेताब थी और हमने उसका स्वागत करने के लिए काफी तैयारियां की। वह मेरे लिए खूबसूरत कार्ड लाई और उसके साथ हमने काफी अच्छा समय बिताया।”

सेट पर अन्वी ने धारावाहिक की पूरी टीम से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493